समस्तीपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो घायल
समस्तीपुर
समस्तीपुर में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जबकि दो अन्य लोग इस हमले में घायल हो गए. घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हैं.
मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. जहां बेझाडीह गांव में रहने वाले रंजन कुमार राय का अपने पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है. दोनों परिवारों के बीच इसी बात को लेकर पुरानी रंजिश है. बुधवार को आरोपी पड़ोसी अपने लोगों के साथ रंजन के घर में घुस गया, और उन पर लाठी डंडे समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया.
रंजन के घर में मौजूद सभी लोगों को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा. रंजन कुमार राय के साथ जमकर मारपीट की गई. जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस हमले में रंजन के परिवार के दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

पाठको की राय